महावीर इंटरनेशनल एपेक्स: नारी निकेतन में गीजर भेंट

बीकानेर (संजय जोशी)। ‘प्यार व सेवा’ मानव समाज का आभूषण है। जहां मानव मात्र में आपस में प्यार होगा तभी वह सेवा कर पाएगा। महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों की प्रतिज्ञा यही है। इस प्रतिज्ञा को पूर्ण करने हेतू आवश्यक नहीं है दिखावा, हमें तो कर्म करना है, महावीर ने सिद्धान्त दिया है कर्मणता सेवा मानव मात्र नहीं प्राणी मात्र होनी चाहिए।

प्रत्येक सदस्य यह मन में ठान ले कि उसे अर्जन के साथ विसर्जन करना है जो प्रकृति का नियम है तो हम कुछ कर पाएंगे ‘कण कण में मण होता है’, बूंद-बूंद से सागर बनता है’ इसी तरह हम चाहे थोड़े से प्यार के साथ सेवा कार्य करें, सब मिलकर करेंगे तो एक शानदार रुप दे पाएंगे। यह कहना है महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के अध्यक्ष वीर धीरज कोठारी का। दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने नारी निकेतन में नगर के प्रमुख समाजसेवी सुमेरमल दफ्तरी के अर्थ सौजन्य से वहां निवास कर रही बालिकाओं के लिए गीजर भेंट किया गया। जो वीर धीरज कोठारी के कर कमलों से निकेतन की इंचार्ज श्रीमती नारायणी को सौंपा गया।
 
इस अवसर पर बालिकाओं, आवश्यकता हेतू पांच हजार रुपए अपनी ओर से नकद राशि भेंट की गई तथा एपेक्स की ओर से पच्चीस हजार रुपए देने की घोषणा भी की। नारी निकेतन इंचार्ज श्रीमती नारायणी देवी ने कहा कि संस्था द्वारा जो सेवा कार्य किए जा रहे हैं वे अनुकरणीय हैं। इस अवसर पर संस्था के परिसर में नीम के पौधे का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर केन्द्र अध्यक्ष वीर बच्छराज कोठारी, वीर धर्मचन्द जैन, वीर नरेन्द्र जैन, वीर देवेन्द्र कोचर, श्रीमती सुमन जैन, बसन्ती जैन, किरण कोठारी, डा. किरण नाहटा, वीर सुमेरमल दफ्तरी, वीर लूणकरण बोथरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger