राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को दो दिवसीय सेवा मेले का आयोजन

नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को दो दिवसीय सेवा मेले का आयोजन किया गया जिसमें लाखों लोगों ने भागीदारी की। इस अवसर पर संघ और उसकी प्रेरणा से चलने वाले कार्यों को दर्शाया गया। साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रान्त सेवा प्रमुख अजय कुमार ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान समाज के पिछ़ड़े वर्ग के व्यक्तियों और विकलांगों की भागीदारी सबसे ज्यादा थी।


कार्यक्रम के सहसंयोजक भरत शर्मा ने कहा कि आरएसएस के सेवा विभाग द्वारा दिल्ली में तीन हजार से अधिक स्थानों पर सेवा कार्य चल रहे हैं। उन्होंने आहवाहन करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को किसी न किसी प्रकार के सेवा कार्य से जु़ड़ना चाहिए। आरएसएस की प्रेरणा से चलने वाले विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू हेल्प लाइन, विद्या भारती, दुर्गा वाहिनी, विवेकानंद मेडिकल मिशन, भारत विकास परिषद, सक्षम, राष्ट्र सेविका समिति, नेशनल मेडिको ऑरगेनाइजेशन, बनवासी कल्याण आश्रम, संस्कृत भारती इत्यादि संगठनों की भागीदारी थी। विहिप दिल्ली मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने बताया कि पूर्वी दिल्ली कृष्णानगर स्थित बालभारती विद्यालय में लोगों की जबरदस्त भी़ड़ मौजूद रही। उन्होंने लोगों को चक्षु दान और रक्त दान के लिए प्रशिक्षित किया।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger