विष्णु कुमार समाज-सेवा सम्मान-2011 के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समाज-सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान, संवेदनशीलता, अनुकरणीय पहल के लिये विख्यात समाज-सेवी एवं सेवा-भारती के संस्थापक स्व. विष्णु कुमार जी की स्मृति में स्थापित राज्य-स्तरीय तीन सम्मानों के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। वर्ष 2011 के सम्मानों के लिये प्रविष्टियाँ 31 दिसम्बर तक दी जा सकेंगी।



वन्या के प्रबंध संचालक श्रीराम तिवारी ने बताया कि विष्णु कुमार अनुसूचित-जाति समाज-सेवा सम्मान मध्यप्रदेश के अनुसूचित-जाति समुदाय के लोगों की निःस्वार्थ सेवा के लिये व्यक्ति अथवा संस्था को दिया जाता है। इसी प्रकार अनुसूचित-जनजाति समुदाय के लोगों की निःस्वार्थ सेवा के लिये व्यक्ति अथवा संस्था को जनजातीय समाज-सेवा सम्मान एवं महिला एवं बच्चों के कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज-सेवा सम्मान प्रदान किया जायेगा। 
 
इन तीनों सम्मानों में सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति-पटि्टका प्रदान की जायेगी। सम्मान संबंधी शर्तें भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित राजीव गाँधी भवन वन्या आदिम-जाति कल्याण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय के फोन नम्बर 0755-2661152 एवं 2661155 पर भी प्राप्त की जा सकती है।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger