बदायूं। इनरव्हील क्लब बदायूं सेंट्रल की सदस्य शहर के ऐतिहासिक महत्व की इमारतों की संरक्षा के लिए आगे आईं। रोजा इकलास खां के इतिहास के बारे में गोष्ठी की और अन्य ऐसी इमारतों की सुरक्षा और संरक्षा के बारे में लोगाें को जागरूक रहने को कहा।
गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य धरोहरों के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान सदस्यों ने रोजा इखलास खां का भ्रमण भी किया। इस मौके पर शुभि, रीना, कुसुम, मंजरी, सरोज, करुणा, संगम, रेनू आदि मौजूद रहीं।
Post a Comment