सात कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न

श्रीगंगानगर। शिव मंदिर व सत्संग भवन की ओर से आज सात कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न करवाया गया। जिले के विभिन्न गांवों व कस्बों से पहुंची सात बारातों का परम्परागत स्वागत किया गया। बारात के लिए चाय-नाश्ते व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। पदमपुर मार्ग स्थित सेठ गिरधारीलाल बिहाणी स्मृति शिव मंदिर भवन के आगे फेरों की रस्म पूरी हुई। इसके बाद इसी मार्ग पर मालवा पैलेस में नवदम्पतियों के लिए आशीर्वाद समारोह हुआ। इसमें शहर के अनेक गण्यमान्य नागरिकों सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। खासकर पुरानी आबादी के लोग अधिक थे। इसके बाद विदाई कार्यक्रम हुआ।

इस समय वहां उपस्थित सैंकड़ों लोगों की आँखें भर आई। लड़कियों के माता-पिता रिश्तेदारों सहित उपस्थित लोग अपनी आँखों का पानी रोक नहीं पाए। इसी के साथ विदाई के समय संस्था की ओर से लड़की को जरूरतमंद चीजें उपहार स्वरूप दी गई। उपस्थित लोगों में भी अलग-अलग घरेलु वस्तुएं देने की मानों होड़ सी लगी रही। पूरे कार्यक्रम में फायरमैन मनीराम स्वामी, गोपाल खडग़ावत, मदन जलंधरा, पवनकुमार रहेजा, मोहन चलाना व मदन मोहन शर्मा सहित कई लोगों का सेवा में सराहनीय योगदान रहा।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger