इनर व्हील क्लब: 250 छात्राओं को शाल भेंट

जींद. इनर व्हील क्लब की ओर से बुधवार को घिमाना गांव के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में 250 छात्राओं को शाल भेंट की गई। क्लब की प्रोजेक्ट चेयरमेन नीलम खटकड़, प्रधान सरोज गर्ग व सचिव अनीता सिंगला ने बताया कि क्लब की सभी सदस्यों ने इसमें अपना सहयोग दिया है।


बाद में स्कूल में पौधरोपण भी किया गया और बच्चों के बीच लड्डू बांटे गए। स्कूल प्राचार्य रमेशचंद मलिक ने क्लब पदाधिकारियों को इसके लिए आभार जताया और स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। इस मौके पर क्लब सदस्य शीला, सुशीला, शोभा, संगीता, नीलम, प्रेम, संतोष, गांव की सरपंच बबली देवी, बुजुर्ग महिला चंद्रमुखी, लाडो देवी आदि मौजूद रहे।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger