बैतूल। लायंस क्लब बैतूल सिटी के तत्वावधान में विश्व शांति पर आधारित चित्रकला स्पर्घा का आयोजन नेहरू पार्क में सोमवार को किया गया। इस मौके पर बच्चों ने विश्व शांति पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखलाए।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण गुगनानी, परमजीत सिंह बग्गा, शिवप्रसाद राठौर, अनिल गोठी, मोहन अग्रवाल, गोपाल साहू, राजीव भार्गव और राजेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे। ,
कार्यक्रम में प्रवीण गुगनानी ने कहा शांति आज की सबसे बड़ी जरूरत है। आज कई देश अपनी मिसाइलें एक दूसरे देशों पर तान कर खड़े हुए हैं। जिसकी एक बटन दबाते ही वह देश या विश्व नेस्तनाबूद हो सकता है। विश्व शांति आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में शांति की भावना उत्पन्न करना है। लायन परमजीत सिंह बग्गा ने कहा आज दुनिया परमाणु बम के ऊपर बैठी हुई है।
अगर जरा सी भी कहीं चूक होती है तो दुनिया का नामोनिशान नहीं होगा। हमारा प्रयास रहा है कि विश्व में युद्ध होने पर तटस्थ भूमिका हमारी रही है। गोपाल साहू ने बताया कि आज आयोजित प्रतियोगिता में सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन 90 बच्चों में से एक चित्र प्रथम आने पर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के लिए नामंकित किया जाएगा। जिसमें प्रथम आने पर 5000 डालर दिए जाएंगे।
Post a Comment