कराया 3 बच्चों की आंखों का उपचार

बड़वानी. स्थानीय लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा तीन बच्चों की आंखों का परीक्षण कर उपचार करवाया गया। विभिन्न कारणों से इन बच्चों की आंखों में परेशानी थी। क्लब पीआरओ दीपेश पाण्डे ने बताया की बच्चों की आंखों का परीक्षण और उपचार नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र मालवीय ने किया।
इस दौरान कुंदन पिता अनिल और संतोष पिता किशन का ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किया गया। हसन पिता हनीफ की एक आंख कार एक्सीडेंट में खराब थी और दूसरी आंख के परदे में छेद हो गया था, जिसका डॉ. राजेन्द्र मालवीय ने ग्रीन लेजर ऑपरेशन किया। एक अन्य बच्चे संतोष का ऑपरेशन इंदौर चोईथराम नेत्रालय में कराया जाएगा। ऑपरेशन के समय अध्यक्ष महेश शर्मा, केटी मंडलाई, केएस ठाकुर, महेश जोशी, संतोष भावसार और क्लब सचिव राजेश पालीवाल ने उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बड़ाया।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger