फगवाड़ा : रोटरी क्लब फगवाड़ा साऊथ ईस्ट की ओर से सोमवार को गाव नारगपुर में आई व शूगर टेस्ट कैंप लगाया गया। कैंप में लगभग 350 मरीजों की आंखों का चेकअप किया गया। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष मनोज ने बताया कि कैंप में 38 मरीजों की आपरेशन के लिए चुना गया है।
चुने गए मरीजों का आपरेशन राजन अस्पताल में करवाया इसके अलावा 125 मरीजों की शूगर टेस्ट की गई। उक्त मरीजों का इलाज गांधी अस्पताल में करवाया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद मलकीयत सिंह रघबोत्रा, अमरीक सिंह, बेअंत सिंह, डा. दविंदर छाबड़ा, नरिंदर ठकराल, डा. राजीव भाटिया, गुरपाल सिंह व अन्य उपस्थित थे।
Post a Comment