रांची, लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट निरामय अस्पताल में आज खून जांच करने आधुनिक आटो एनालाइजर मशीन एवं एक बातानुकूलित केबिन रूम का मुख्य अतिथि सी.सी.एल के निदेशक कार्मिक राजीव कुमार मिश्र ने उद्धाटन किया। सेमी ऑटो एनालाइजर लायन सुशील वर्मा तथा केबिन लायन प्रमोद कुमार द्वारा प्रदत किया गया है।
मुख्य अतिथि राजीव कुमार मिश्र ने अस्पताल का निरक्षण किया और क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपनी तरफ से सी.एस.आर गतिविधि के तहत अस्पताल को हर संभव सहायता देने की बात कही।
लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष लायन राजीव कुमार सिंह ने बताया कि निरामया अस्पताल में आज 75 से अधिक मेतियाबिंद के मरीजों का आपरेशन किया गया। लायन सिंह ने बताया कि नेत्र शल्य चिकित्सक डा. राहुल प्रसाद द्वारा सफल आपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि सेमी ऑटो एनालाजर मशीन से कम खर्च में खून जांच हो सकेगी। अस्पताल के चेयरमैन लायन ललित केडिया ने कहा कि निरामया अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना, लिफ्ट के प्रबंध की योजना है, जिसे शीध्र पूरा किया जायेगा।

कार्यक्रम में पूर्ण जिलापाल बी. के. महन्द्र, आर. के. सरावगी, डी. के. शर्मा, कुमुद झा, आनंद अग्रवाल, कवंल राज भाटिया, रमेश खेमका, सोनिया सुहासिनी, मिनाक्षी खेमका, सुधा सरावगी, लक्ष्मी नारायण, गुरबचन सिंह, विवेक राय सुराना, विजय केडिया, सुशील वर्मा और प्रमोद कुमार सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सचिव सुनील केडिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा धन्यावाद ज्ञापन आर. के. सिंह ने किया।
Post a Comment