रोटरी क्लब झाबुआ: स्वास्थ्य मेगा कैम्प मार्च में, 50 हजार मरीजों के आने की संभावना

झाबुआ: रोटरी मंडलाध्यक्ष अतुल गार्गव ने शुक्रवार को झाबुआ में घोषणा की कि माह मार्च में रोटरी क्लब द्वारा स्वास्थ्य मेगा कैम्प लगाया जाएगा। इस तरह के कैम्प वर्ष भर में देश में एक या दो बार लगाए जाते हैं। इस बार झाबुआ का चयन किया गया है।
14 मार्च से 21 मार्च तक चलने वाले इस कैम्प में देश के लगभग 100 चिकित्सकों द्वारा विभिन्ना बीमारियों का उपचार करेंगे। आवश्यकता होने पर ऑपरेशन भी करेंगे। श्री गार्गव ने अपने साथियों के साथ शुक्रवार को इस सात दिवसीय आयोजन को लेकर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से भी चर्चा की। शिविर में लगभग 50 हजार मरीजों के आने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि श्री गार्गव अपने साथी सहायक मंडलाध्यक्ष गोपाल पी धानका, प्रफुल चतुर्वेदी एवं संजीव गुप्ता के साथ अपने आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को झाबुआ आए थे। झाबुआ आगमन पर ढोल-ढमाके के साथ रोटरी अध्यक्ष संजय कांठी के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने स्वागत किया। तत्पश्चात होटल शांति निकेतन में उन्होंने रोटरी, रोटरेक्ट एवं इनरव्हील क्लब के सदस्यों से चर्चा की। रोटरी मंडल सचिव दिलीप वर्मा ने जिले में किए जा रहे सेवा कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वागत भाषण अध्यक्ष श्री कांठी ने दिया। वहीं अतिथियों का स्वागत सचिव प्रमोद भंडारी, वरदीचन्द्र अग्रवाल, प्रकाश रांका, प्रदीप रूनवाल, मनीष व्यास आदि ने किया।

मिली सौगात
इस दौरान रोटरी मंडल अध्यक्ष श्री गार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मेगा कैम्प 14 से 21 मार्च तक झाबुआ में आयोजित किया जाएगा। इसे कल्याण राहत शिविर नाम दिया जाएगा। शिविर के माध्यम से विभिन्ना रोगों से ग्रस्त मरीजों का उपचार देश भर से आने वाले लगभग 100 चिकित्सकों का दल करेगा।

फर्नीचर की घोषणा
श्री गार्गव ने रंगपुरा स्थित विकलांग केन्द्र का निरीक्षण करते हुए वहाँ बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने केन्द्र को फर्नीचर देने की घोषणा की। वहां संचालित समस्त गतिविधियों के बारे में उन्हें रोटरी सदस्यों ने उन्हें जानकारी दी।

तैयारियाँ शुरू
शाम को स्थानीय कलेक्टर कक्ष में श्री गार्गव ने कलेक्टर जयश्री कियावत, सीएमएचओ डॉ. रजनी डाबर आदि अधिकारियों से स्वास्थ्य मेगा कैम्प के संबंध में चर्चा की। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर ने सेवा के इस कार्य में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger