लायंस क्लब जालंधर: 675 मरीजों की आंखों की जांच

जालंधर.लायंस क्लब जालंधर ईस्ट द्वारा एसडी पब्लिक स्कूल संतोखपुरा में शुक्रवार को आंखों का नि:शुल्क कैंप लगाया गया। क्लब प्रधान कुसुम धीर की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।


कैंप में डा. कपिल मीत सिंह व डा. स्मृति खुल्लर की टीम ने 675 मरीजों की आंखों की जांच की व 125 मरीजों के आपरेशन किए। रीजन चेयरमैन परमजीत सिंह चावला व उपगवर्नर प्रिंस वर्मा ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की व उन्हें हर संभव सहायता देने का यकीन दिलाया। इस मौके पर डा. टीएन लांबा, किरण लांबा, डा. विनय धीर, हर्षवर्धन शर्मा, बीके जैन, कामना शर्मा, सुनीता खन्ना, शशि खन्ना, सुखदेव गोयल, वीना बांसल, रघु, मदन वधवान, पीके पुरी, अमित धीर, रवि पुरेवाल व परनीत आदि मौजूद थे।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger