रतलाम. 80 फीट रोड स्थित नारायणी पैलेस में शुक्रवार रात लायंस क्लब रतलाम समर्पण एवं लायनेस क्लब ने महिला सशक्तीकरण पर परिचर्चा की। अतिथियों ने कानूनी अधिकारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। समाजसेवा व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
शुभारंभ अपर सत्र न्यायाधीश नोरिन निगम ने दीप प्रज्वलित कर किया। आशा वर्मा, आशा गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थीं। कार्यक्रम संयोजिका प्रेमलता, लायनेस क्लब अध्यक्ष उषा भार्गव, लायंस क्लब समर्पण अध्यक्ष कोमल धुर्वे, सुषमा श्रीवास्तव, सुलोचना शर्मा, रीटा जैन उपस्थित थीं।
Post a Comment