रेडक्रॉस: नव विवाहिता को संतानवती भव का आशीर्वाद

अम्बाला यमुनानगर .हरियाणा के यमुनानगर जिले में नव विवाहिता को संतानवती भव का आशीर्वाद दिया जाएगा। ताकि कन्या भ्रूण हत्या को लेकर लोगों का मानस बदले। जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसायटी ने यह पहल की है। इसमें धर्म प्रमुखों को भी जोड़ने की कोशिश हो रही है। विवाह के बाद धर्म प्रमुख पुत्रवती भव का आशीर्वाद दिया करते हैं। इससे बेटे के प्रति मोह का प्रदर्शन होता है।स्थानीय प्रशासन इसके खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहा है। प्रशासन और रेड क्रॉस सोसायटी नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देने वाले धार्मिक प्रमुखों से आग्रह कर रहा है कि वे संतानवती भव का आशीर्वाद दें। ताकि लोगों की सोच में बदलाव आए। रेडक्रास के सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि अगले तीन माह में ३१ हजार कालेज स्टूडेंटस से बेटी बचाओ संकल्प पत्र भरवाएं जाएंगे।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger