पिता की पुण्यतिथि में नेत्र चिकित्सा कैम्प

अबोहर. सीतो रोड पर ढाणी सुच्चा सिंह में स्थित संत धर्म सिंह वृद्ध आश्रम के प्रमुख सेवादार सूबा सिंह व महेंद्र सिंह ने अपने पिता इकबाल सिंह की पुण्यतिथि में नेत्र चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीके छाबड़ा ने करीब 100 मरीजों की जांच की। इसमें ऑपरेशन योग्य पाए गए करीब 30 मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे।
आश्रम के सेवादार सूबा सिंह बहादुरखेड़ा ने बताया कि कैम्प में ऑपरेशन योग्य पाए गए मरीजों के ऑपरेशन उनके द्वारा करवाए जाएंगे, जबकि लैंस भी रोपित किए जाएंगे। इस मौके पर डॉक्टर वीके छाबड़ा के अलावा सीतो गुन्नो सरकारी अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दविंदर कौर ने सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि आज जिन रोगियों की जांच की गई उन्हें दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गई। 

इस मौके पर अखंड साहिब पाठ आरंभ किया गया। इसका मंगलवार को भोग डाला जाएगा। कैम्प में अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर बलजीत सिंह चलाना, रवनीत सिंह चलाना, सुरजीत सिंह चलाना सहित लायंस क्लब के कई सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger