फरीदाबाद में ब्लड डोनेशन कैंप

फरीदाबाद. सेक्टर -11 स्थित अग्रवाल सेवा सदन में रविवार को एनबीटी की मीडिया पार्टनरशिप में अग्रवाल सेवा सदन , रोटरी क्लब , भारत विकास परिषद व इनरव्हील संस्था की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ संयुक्त पुलिस कमिश्नर अनिल राव ने किया। उन्होंने ब्लड डोनेशन कैंप लगाने वाली सभी संस्थाओं को प्रोत्साहित किया और ऐसे सामाजिक कामों के लिए हमेशा लोगों को तत्पर रहने को रहा।


ब्लड डोनेशन कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला , जिसमें 85 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। कैंप के बारे में जानकारी देते हुए इनरव्हील संस्था की पे्रजिडेंट अनीता जैन ने बताया कि इस ब्लड डोनेशन कैंप में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि कैंप में 45 महिलाओं ने भी ब्लड डोनेट किया। इसके अलावा युवा भी ब्लड डोनेट करने में पीछे नहीं रहे। रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल टाउन के प्रेजिडेंट योगेश अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को ब्लड डोनेट करना चाहिए। वह खुद अपनी पत्नी के साथ तीन बार ब्लड डोनेट कर चुके हंै। भारत विकास परिषद के राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को ब्लड डोनेशन कैंप में आकर ब्लड डोनेट करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार भी यहां पर ब्लड डोनेट करने के लिए आए है।

परिवार सहित करते हैं रक्तदान

सेक्टर -7 में रहने वाला अग्रवाल परिवार पिछले कई कैंपों में ब्लड डोनेट कर चुका है। अग्रवाल सेवा सदन में ब्लड डोनेट करने आए विजय अग्रवाल ने बताया कि उनके पूरे परिवार में ब्लड डोनट करने का जनून है। इस लिए वह हर सात माह पर ब्लड डोनेट करते है। विजय अग्रवाल ने बताया कि उनके घर में से कुशा , सौरभ और रुचिका ने ब्लड डोनेट किया है। ब्लड डोनेशन कैंप के बाद पिकनिक भी मनाई गई। जिसमें ब्लड डोनेट करने आए सदस्यों ने खूब एंज्वाय किया।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger