श्री गणेश समाजसेवी संस्था ने कराए 15 निर्धन कन्याओं के विवाह

इस्माइलाबाद. श्री गणेश समाजसेवी संस्था के तत्वावधान में 15 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह रविवार को हुआ। इस अवसर पर संत सुभाष व गणमान्य लोगों ने परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
संस्था के चेयरमैन राजीव गर्ग ने बताया कि सामूहिक विवाह में किया गया सारा खर्च संस्था ने लोगों के सहयोग से किया है। परिणय सूत्र में बंधे प्रत्येक जोड़े को डबल बैड, सिलाई मशीन, चांदी के जेवरात और घरेलू सामान दिया गया। इस सामूहिक वैवाहिक समारोह का शुभारंभ एचपीएससी के पूर्व सदस्य सुरेश कंसल ने ज्योति प्रचंड करके किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है। संस्था जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह करवाकर सराहनीय कार्य कर रही है।

संस्था के प्रधान धर्मवीर शर्मा ने बताया कि यह संस्था द्वारा आयोजित 10वां सामूहिक विवाह समारोह है। उन्होंने बताया कि बारातियों के लिए खानपान की व्यवस्था भी संस्था ने की। सुभाष बापू ने कहा कि इस मौके पर हमें प्रण लेना चाहिए कि हम कभी भी भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान माना गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समारोहों में हर व्यक्ति को बढ़चढ़ कर अपना सहयोग देना चाहिए।

इस मौके पर पुनीत मित्तल, उपप्रधान राजेंद्र अरोड़ा, सत्यव्रत शर्मा, महिंद्र सिंह, भूपेंद्र सचदेवा, जवाहर लाल, हरजोत सिंह, युधिष्ठिर कौशल, दीप चंद जलबेहड़ा, जुगल किशोर, पूर्व सरपंच मोहन लाल भांवरा, राजू वधवा, प्रवीण कौशल, धमेंद्र नैन, प्रकाश थिंद, संत बजाज और सोनू अरोड़ा मौजूद रहे।
Share this article :
 

+ comments + 1 comments

December 19, 2011 at 7:12 AM

Very very Nice post our team like it thanks for sharing

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger