मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब विवेक ने बड़े धूमधाम के साथ दीपावली उत्सव मनाया। लेडीज क्लब नई मंडी में आयोजित दीपावली उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
लेडीज क्लब नई मंडी में आयोजित दीपावली उत्सव में रोटरी क्लब विवेक क्लब की महिलाओं ने तंबोला खेला, जिसमें विजयी रही प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब विवेक के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा कि दीप का उत्सव हमें शांति पूर्वक मनाना चाहिए। इस मौके पर डा. पीके काम्बोज, साधना मिश्रा, शिखा कांबोज, सवि गोयल, रेणु गर्ग, रामअवतार गोयल, राजेश कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
Post a Comment