ऑफीसर्स बाइफ क्लब की ओर से वस्त्र और दीपावली की मिठाई का वितरण

शिवपुरी। निराश्रित भवन मंगलम् में निवासरत् निराश्रितों को ऑफीसर्स बाइफ क्लब की ओर से वस्त्र और दीपावली की मिठाई का वितरण किया गया। सामग्री वितरित करने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे निराश्रित भवन पहुंची क्लब की पदाधिकारियों ने बताया कि निराश्रितजन के लिए जितना किया जाए उतना कम है।
हमें इनकी सेवा करते हुए हर्ष की अनुभूति हो रही है और जीवन में जो सुख इन सबकी सेवा करके प्राप्त होता है, उसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।क्लब की पदाधिकारियों ने बारी बारी से निराश्रितजनों के बीच जाकर वस्त्र और मिठाई सौंपी।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger