व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

अनूपगढ़। व्यापार मण्डल नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह 24 अक्टूबर सोमवार सायं व्यापार मण्डल भवन में रखा गया। इसके मुख्य अतिथि राधेश्याम विधायक श्रीगंगानगर, समारोह अध्यक्ष महेन्द्र मील सचिव कांग्रेस कमेटी, स्वागताध्यक्ष कुलदीप इन्दौरा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, विशिष्ट अतिथि हेतराम ज्याणी अध्यक्ष कृ.उ.म.स., बूलचंद चुघ उपाध्यक्ष कृषि उपज मण्डी समिति, सुखबीर सिंह उप जिला कलेक्टर, दीवानचन्द चुघ अध्यक्ष श्रीगोशाला, देवेन्द्र बिश्रोई अति. पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर, निर्मला गोदारा पूर्व पालिकाध्यक्ष, इकबाल सिंह जाखड़ अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति, भजनलाल कामरा अध्यक्ष अरोड़वंश संस्था, जंगीर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा थे।


उद्योगपति सुन्दर सिंह गोदारा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सर्वप्रथम राजीव डांग ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का लेखा-जोखा बताया। श्री डांग ने व्यापारियों एवं शहरवासियों तथा किसानों का उनके कार्यकाल में रहे सहयोग के लिए आभार जताया। व्यापार मण्डल के नव निर्वाचित अध्यक्ष गौरव गोदारा ने कहा कि वे सभी व्यापारियों एवं किसानों को साथ लेकर व्यापारी एवं किसान हित में कार्य करंेगे तथा मण्डी क्षेत्र का भरपूर विकास करवायेंगे। 

विधायक राधेश्याम ने कहा कि लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं, हर बार व्यापार मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे आमंत्रित कर मान-सम्मान देते है। इसके लिए वे कस्बे के ऋणी हैं। उन्होंने आशा जताई कि कर्मठ युवा गौरव गोदारा के कार्यकाल में विकास की गंगा बहेगी। कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष गौरव गोदारा, सचिव दिनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष इन्द्रमोहन बाघला, कोषाध्यक्ष लालचंद मिढ़ा, डायरेक्टर मोहन अग्रवाल, तरसेम मित्तल, वेदप्रकाश छाबड़ा को मुख्य अतिथि राधेश्याम विधायक राधेश्याम ने शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अन्त में रात्रि भोज आयोजित हुआ। रोटरी क्लब की तरफ से रोटे. चन्द्र ओझा, रोटे. राजबहादुर सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को श्ुाभकामनायें दी। मंच संचालन राजबहादुर सिंह, सौरभ स्वामी एवं साहिल ने किया।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger