बगरू। रोटरी क्लब का चार्टर प्रजेंटेशन व अधिस्थापना समारोह रविवार को वल्र्ड ट्रेड पार्क जयपुर के चेयरमैन अनूप भरतरिया की मौजूदगी में हुआ। भरतरिया ने कहा कि बंधुत्व की भावना व समाज सेवा ही रोटरी का पर्याय है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब की 33 हजार शाखाएं इस काम को बखूबी अंजाम दे रही हैं।
भरतरिया ने पोलियो उन्मूलन में क्लब के योगदान की चर्चा की। मुख्य अतिथि भरतरिया ने बगरू रोटरी क्लब अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, सचिव भगवान सहाय छीपा, कोष्ााध्यक्ष किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश तांबी, मनीष्ा सुरोलिया, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार शर्मा व अन्य को शपथ दिलाई। इस दौरान दूदू से आए रोटेरियन पदाधिकारियों के अलावा बगरू क्षेत्र के पद्मश्री रामकिशोर छीपा, पालिका के पूर्व अध्यक्ष मालूराम मीणा, विजय चौहान आदि का स्वागत किया गया।
Post a Comment