शोभा बजाज नही रही

रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य पवन बजाज की पत्नी शोभा बजाज का देहांत हो गया। रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं उद्योगपति पवन बजाज की धर्मपत्नी शोभा बजाज का रविवार को स्वर्गवास हो गया। वह काफी समय से लीवर की बीमारी से पीडि़त थी। जिसके लिए उनका इलाज कई महीनों से गुड़ग़ाव के हास्पिटल मेदांता मेडीसिटि में चल रहा था। रविवार को आखिरकार जिंदगी और मौत की इस लड़ाई से थककर उन्होंने अपने प्राण छोड़ दिये। इनकी मौत की खबर सुनते ही राजस्थानी समाज में दुख की लहर दौड़ गयी।


केवल राजस्थानी समाज ही नहीं शहर के अन्य समुदाय के लोगों में भी शोक का माहौल रहा। इनके परिवार में भी सभी लोग इस खबर से काफी दुखी दिखे। अपने पीछे यह भरापूरा परिवार छोड़कर गयी है जिसमें दो बेटी और एक बेटा शामिल हैं जो कि विवाहित हैं। इसके अलावा रोटरी क्लब के प्रधान योगेश अग्रवाल के साथ साथ अन्य सदस्यों अरुण बजाज, शशिकांत मुंडा, एसपी सिंह, नवीन गुप्ता,विनोद गर्ग, पवन गुप्ता, एमपी रुंगटा, गौतम चौधरी, मनोज रुंगटा, महेंद्र सर्राध,विजय मलिक आदि लोगों ने भी इनके स्वर्गवास पर दुख प्रकट किया है।इनका अंतिम संस्कार सोमवार 12:30 बजे सैक्टर-8 बायपास स्थित शमशान घाट में किया जायेगा।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger