सेवा परिवर्तन का माध्यम है न कि दिखावे का

उदयपुर। किसी भी स्मरणीय कार्य का प्रारंभ राजमार्ग से न होकर पगडंडी से ही होता है। हम उन महापुरू षों की प्रेरणा से कार्य कर रहे हैं जिन्होंने समाज की सबलता का सपना देखा था। मनुष्य में देवत्व पहले से ही है उसे जगाना है, पैदा नहीं करना है। सेवा भारती ने अपने सेवा कार्य से स्वाभिमान का भाव जगाने का लक्ष्य रखा है। यह विचार सेवा भारती चिकित्सालय, हरिदासजी की मगरी, उदयपुर में आयोजित प्रथम मार्गदर्शन, चिकित्सक, संचालन व शुभेच्छु समिति के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश सदाशिव राव उपाख्य भैयाजी जोशी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सेवा क्षेत्र में चिंतन व नीतियों के आधार पर चलने वाला प्रकल्प ही वास्तविक सेवा प्रकल्प है।

इस अवसर पर संघ के प्रांत संघचालक डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा ने चिकित्सालय के वर्तमान स्वरूप का परिचय प्रस्तुत किया। बैठक में शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया ने सेवा भारती की चल चिकित्सा इकाई से वर्तमान चिकित्सालय की स्थापना व संचालन तक की यात्रा का वर्णन करते हुए इसे सम्पूर्ण सुविधाओं से सज्जित चिकित्सालय बनाने व शीघ्र ही शेष चरणों को पूर्ण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सेवा भारती चिकित्सालय के परिचय-पत्रक का भी भैयाजी द्वारा विमोचन किया गया। अतिथियों का स्वागत नाहरसिंह तंवर ने किया। संचालन वरदीचन्द राव ने किया। आभार प्रदर्शन वैद्य मधुसूदन शर्मा ने किया। बैठक में अरविन्द सिंघल, गोविन्द अग्रवाल, बी.आर. अग्रवाल, किरण माहेश्वरी, श्यामलाल कुमावत सहित संघ क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित थे। स्नेह मिलन में विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत ने बताया कि समारोह में पूजा की थाली सजावट प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, बेस्ट फीमेल मेचिंग तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पूजा की थाली सजावट प्रतियोगिता में मधु सूद, सरिता मंत्री, संगीता बाहेती, मेहंदी प्रतियोगिता में मधु धर्मावत, कविता बडज़ात्या, दीपा शर्मा, बेस्ट फीमेल मेचिंग प्रतियोगिता में मधू सूद, शीला तलेसरा, विजयलक्ष्मी बंसल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वहीं फैंसी ड्रेस में सभी नन्हे बच्चों दर्शन बाहेती, देव बाहेती, मिश्री बाहेती, प्रियल बाहेती, तनिशा बाहेती, आहना जैन को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट कपल में एन.सी. बंसल प्रथम व सुशील बांठिया द्वितीय रहे। आशा कुणावत ने ईश वंदना प्रस्तुत की।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger