सेवा का पर्याय बन चुका रोटरी क्लब

रतलाम. सेवा का पर्याय बन चुका रोटरी क्लब तेजी से दुनिया में फैल रहा है। रोटरी ने जो पोलियो को भगाने का अभियान हाथ में लिया उसे पूरा भी किया। सभी रोटेरियन हमेशा मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। यह बात रोटरी क्लब के मंडल 3040 के अध्यक्ष अतुल गार्गव ने सहायक मंडल मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम गुप्ता, सीओएल अशोक तांतेड़ की उपस्थिति में आयोजित रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के रजत जयंती वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। उन्होंने रतलाम में संचालित प्रोजेक्टों की सराहना की।


इससे पूर्व सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष प्रेमकुमार जैन, सचिव मनीष चौरडिय़ा, कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल सेठिया सहित पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा माइक्रो फाइनेंसिंग का शुभारंभ किया गया। इसके तहत जरूरतमंदों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना ब्याज के 5 हजार से 10 हजार रुपए तक का ऋण दिया जाएगा। ऋण 10 से 15 किस्तों में लौटाना होगा। निर्धारित अवधि में ऋण चुकाने वाले को अंतिम किस्त बतौर सब्सिडी लौटा दी जाएगी। शुरुआत में माधोलाल परमार, जाकिर हुसैन, गीता मईड़ा व राधा वर्मा को ऋण राशि के चेक प्रदान किए गए। 

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें अंकिता ब्रह्मे की संगीतमय प्रस्तुति सराहनीय रही। संचालन प्रो. मनोहर जैन व राजेश जैन ने किया। आभार मनीष चौरडिय़ा ने माना।
अध्यक्षों व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान-रजत जयंती के मौके पर संस्था द्वारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इनमें प्रमुख अनिल झालानी, शब्बीर डासन, भरत जैन, विजेंद्र गादिया, हरजीतसिंह चावला, अशोक गंगवाल, वीरेंद्र सकलेचा, मनोहर जैन, डॉ. राजेंद्र पुरोहित, विनोद मूणत, अशोक डांगी व पी.के. जैन आदि शामिल हैं। इनके अलावा एम.एल. दुबे, एमआईसी सदस्य गोविंद काकानी व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त व्याख्याता आर.एन. केरावत का समाज सेवा के लिए सम्मान किया गया।
वाटर फिल्टर व फर्नीचर दिया
समारोह के दौरान विद्यालयों को वाटर फिल्टर और फर्नीचर का वितरण किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुर व बिरमावल को फर्नीचर तथा ग्राम धोलका, तितरी, पीपलखूंटा, शिवपुर व जावरा के शासकीय विद्यालयों को वाटर फिल्टर प्रदान किए गए।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger