वेस्ट बोकारो : समाज के असहायों व निर्धनों की सेवा सबसे बड़ी पूजा है। ये बातें लायंस क्लब घाटो वैली की लायंस लेडी सुनीता रजोरिया ने शुक्रवार को बारूघुटू उत्तरी पंचायत में कंबल वितरण समारोह के दौरान मध्य विद्यायल बंजी में कही। उन्होंने कहा कि हर धर्म के वेद पुराण में गरीबों को मदद करने की बात कही गई है।मौके पर मुखिया एस सिंह, उप मुखिया अचिता देवी, बबीता देवी, सुनीता देवी, नीतू देवी आदि जन प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि सुनीता रजोरिया व क्लब के सचिव डॉ. टीबी सिंह, डॉ. बाल्मिकी कुमार, कौशिक दास का स्वागत किया। क्लब द्वारा प्रदत्त 50 कंबलों का वितरण पंचायत के निश्शक्तों के बीच किया गया। मौके पर कृष्ण पंडित, अनूप कुमार सिंह, राज किशोर गंझू, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।
Post a Comment