सीकर. आप अक्सर किसी खास बात या जोक सुनने के बाद ताली जरूर बजाते हैं। अगर ताली बजाने की स्टाइल में थोड़ा परिवर्तन कर दें तो यह स्वस्थ जीवन के लिए निराली दवा बन सकती है। आयुष्मान भव ट्रस्ट उज्जैन (मध्यप्रदेश) के संस्थापक अरुण ऋषि ‘स्वर्गीय’ ने दो घंटे के अपने कार्यक्रम में पैरों के तलवे व हाथों की हथेली में छुपे सेहत के राज बताए।
इन्हें आजमाकर दवा और डॉक्टर के चक्करों से बच सकते हैं। टिप्स ऐसे, जिनके लिए सिर्फ चंद सैकंड देने हैं और भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच हम देश के करोड़ों रुपए बचा सकते हैं। ताली बजाकर सेहत का खजाना भी लूट लेंगे। रोटरी क्लब की ओर से बद्री विहार में ‘एक दवा निराली, 15 सैकंड की ताली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने दीप प्रज्वलन किया। क्लब के सहायक प्रांतपाल बलवंत सिंह चिराना, अमरसिंह कविया, डा. जीएल राठी, सीए सुनील मोर, जगदीश बियाणी, रतन जलधारी व प्रकाश सोनी आदि के अलावा शहर के गणमान्यजनों ने आयोजन का लाभ उठाया।

Post a Comment