50 गरीब बेसहारा महिलाओं के बीच गर्म वस्त्र और कंबल का वितरण

साहिबगंज: वार्ड नंबर 26 के बड़ा पचगढ़ मोहल्ला के 50 गरीब बेसहारा महिलाओं के बीच गर्म वस्त्र और कंबल का वितरण इस्टर्न रेल यात्री संघ और राष्ट्रीय महिला जागरण मंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद और नारी एकता मंच की अध्यक्ष पूनम किरण चौरसिया ने किया।


कार्यक्रम का संचालन और स्वागत कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने किया। राष्ट्रीय महिला जागरण मंच की श्रीमती अनुराधा ने कहा कि यह दोनों संगठन से जुड़े लोग अपने अर्जन से बचत कर समाज सेवा में लगे हैं। हमारा गर्म वस्त्र और कंबल वितरण का कार्यक्रम दो माह से चल रहा है। झारखंड के इस पिछड़े जिले के बोरियो प्रखंड के आदिवासी बहुल बनगांमा, पटलोहरा, मुर्गाबनी आदि गांव में वितरण हो चुका है। साथ ही बोरियो स्थित आरपीएल मिशन स्कूल जिसमें अधिकतर अनाथ बच्चे पढ़ते हैं वहां भी गर्म वस्त्र वितरित किया गया है। कार्यक्रम में विष्णु खेतान, दशरथ यादव, चांद अली, अमरेन्द्र ठाकुर, वेदानंद यादव, लक्ष्मीजी, भोला भगत आदि उपस्थित थे।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger