सुभाष चन्द्र बोस युवा परिषद्: तीसरा नि:शुल्क कृत्रिम अंगों का वितरण समारोह

सिरसा. प्रमुख समाजसेवी संस्था नेता जी सुभाष चन्द्र बोस युवा परिषद् की ओर से गत दिवस स्थानीय जनता भवन के परिसर में गत दिवस को तीसरा नि:शुल्क कृत्रिम अंगों का वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एस.एस. बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमीर चावला मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी संजीव जैन एडवोकेट ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अमीर चावला ने नेता जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित करके किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान हेमन्त गुप्ता व सचिव गगन साहनी ने की जबकि मंच संचालन कोषाध्यक्ष डॉ. सतीश सूरी ने किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अपने निजी कोष से 11 हजार रूपये की नकद राशि भेंट की तथा अपनी ओर से हरसम्भव सहयता देेने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त समाजसेवी संजीव जैन एडवोकेट ने भी संस्था को अपनी ओर से 7100 रूपये की सहायतार्थ राशि भेंट की। तत्पश्चात संस्था द्वारा विकलांगों को उनके कृत्रिम अंग वितरित किए गए। 
कार्यक्रम में ईनर व्हील क्लब की प्रधान नीता पुरी, सचिव आशा सर्राफ, मजिस्ट्रेट जी.एल. गोयल, कुलवन्त राय जिन्दल एडवोकेेट, प्रभु प्रेमी संघ के प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता, सुशील चोपड़ा, बांसल पैलेस के संचालक जगमोहन बांसल, परनामी सेवा समिति की ओर से घनश्याम तायल, सुनील आहुजा, गणेश सिंगल सी.ए., राजीव बांसल, पंजाबी सत्कार सभा के जिला प्रधान प्रदीप सचदेवा ने भी अपनी ओर से संस्था को विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की ओर से विशाल सिडाना, प्रदीप गर्ग, संदीप तायल, अतुल हिसारिया, कमल सोनी आदि का विशेष योगदान रहा।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger