लॉयन्स क्लब: उददे्श्यों और सिद्धांतों की दी जानकारी

लायंस क्लब बटाला लोट्स ने जोन चेयरमैन के विभागीय दौरे पर समारोह का आयोजन प्रधान सुभाष ओहरी के नेतृत्व में बटाला क्लब में किया। जोन चेयरमैन केशो गुप्ता मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत विनोद महाजन ने प्रभु प्रार्थना से की। इसके बाद वीके सहगल ने मुख्य मेहमान तथा क्लब सदस्यों का स्वागत किया। प्रधान सुभाष ओहरी ने क्लब द्वारा करवाए समाज भलाई के कार्यों की जानकारी दी। मुख्यातिथि केशो गुप्ता ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए लायंजिम के उददे्श्यों व सिद्धांतों बारे बताया।
कोषाध्यक्ष हरवंत महाजन ने जोन चेयरमैन का विभागीय दौरा सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन विनय गोयल, पीआरओ गुरशरन सिंह मठारू व योगेश बेरी, परमीत सिंह, अशोक कुमार महाजन, रवि ढल्ल, सतीश महाजन, रमन सैनी, राजीव महाजन, राकेश सहदेव आदि मौजूद थे।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger