लायन्स क्लब किशनगढ़ क्लासिक सर्वश्रेष्ठ संस्था के पुरस्कार से पुरस्कृत

मदनगंज-किशनगढ़/ राजस्थान. लायन्स क्लब किशनगढ़ क्लासिक को रविवार को अजमेर में आयोजित संभागीय अधिवेशन में सर्वश्रेष्ठ संस्था के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। संभागीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि मल्टीपल चेयरमेन अरविन्द शर्मा विशिष्ट अतिथि आर के अजमेरा, सुधीर सोगानी ने इस संस्था को हर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ संस्था का पुरस्कार दिया।


इसमें सेवा कार्यो के लिए सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सुनील केजरीवाल, सचिव राजेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज बंसल, रक्तदान सेवा शिविर, विकलांग उपकरण शिविर, उपस्थिति, सेवा, गतिविधि कार्य, फण्ड राइजिंग, ऐतिहासिक रखरखाव, ग्रामीण क्षेत्र में सेवा कार्य, फ्रीडम फेयर आयोजन तथा सर्वश्रेष्ठ इमेज बिल्डिगं के पुरस्कारों से नवाजा गया। सचिव राजेन्द्र्र अग्रवाल ने बताया कि इस संस्था को कुल अठ्ठारह पुरस्कार प्राप्त हुए। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में क्लब द्वारा मेडिकल कैंप व मेगा ब्लड कैंप का आयोजन किया जाएगा।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger