लायंस क्लब फरीदाबाद: पांच निर्धन कन्याओं का विवाह

फरीदाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूप सिंह नागर ने कहा है कि गरीब कन्याओं का विवाह कराना अपने आप में पुण्य का कार्य है। अगर इसी तरह से समाज की महिलाएं आगे आकर इस क्रम को जारी रखती है तो इससे आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी। नागर आज सैक्टर-१४ स्थित कम्यूनिटी सैन्टर में लायंस क्लब फरीदाबाद सैन्ट्रल द्वारा आयोजित पांच निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह बतौर मुख्यातिथि लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के पार्षद सोम मल्होत्रा ने की। इस समारोह में पूर्व उपमहापौर शांता रखेजा भी विशेष तौर पर उपस्थित थी। क्लब की प्रधान नीरा गोयल, सचिव् वेदकुमारी पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता की पुत्र वधु दर्शना गुप्ता, समाजसेविका कृष्णा शर्मा, किरण चन्द्रा, शशि अरोड़ा ने रूप सिंह नागर का फूल-मालाओं बुक्के देकर स्वागत किया।

नागर ने दीप जलाकर करके कार्यक्रम की शुरूआत की और नाव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए महिलाओं से आवाहन किया की। जिस तरह से गरीब कन्याओं क़ा विवाह लायंस क्लब की महिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया है। इस तरह के आयोजन और महिलाएं भी करें। नागर ने कहा कि जब गरीब के घर में बेटी पैदा होती है तो उसे बेटी की शादी की चिंता हो जाती है। अगर इसी तरह के कार्यक्रम होते रहे तो गरीब आदमी चिंता मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज तो सिर्फ पांच कन्याओं की शादी हुई है अगर आगामी दिनों से 50 कन्याओं की शादी होगी तो ह इसी तरह का सहयोग करते रहेगें। इस मौके पर गरीब कन्याओं को क्लब द्वारा घरेलू सामान दिया गया।
Share this article :
 

+ comments + 1 comments

Anonymous
April 4, 2012 at 9:32 PM

सब दिखावा है. जाने कितने लोग टैक्स चोरी करते हैं, कानूनों का उल्लंघन करते हैं! साथ में ऐसे काम करने वाले भी होते हैं.

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger