मुख्यमंत्री ने की रोटरी क्लब कांगड़ा की सराहना

कांगड़ा. रोटरी क्लब पुण्य के जो कार्य कर रहा है, उससे समाज का भला हुआ है। ये शब्द मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रोटरी क्लब कांगड़ा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोटरी क्लब अपने बूते पर जो समाज सेवा के कार्य कर रहा है, उससे एक मिसाल कायम हुई है। रोटरी क्लब कांगड़ा का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष डा. बीके पाहवा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिला और क्लब की गतिविधियों की जानकारी उन्हें दी।


डा. पाहवा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हाल ही में रोटरी सामुदायिक कल्याण ट्रस्ट का भी गठन किया गया है तथा शुरुआती दौर में ही ट्रस्ट ने करीब चार लाख रुपए की लागत से शव वाहन खरीदा है, जिसे लोगों की सुविधा के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में कांगड़ा में गरीब बच्चों के लिए कम्प्यूटर शिक्षा, चिकित्सा सुविधा व शुगर (मधुमेह) रोग के इलाज के लिए सेवाएं शुरू करने का ट्रस्ट का इरादा है। 

इसके लिए भवन निर्माण हेतु सरकारी भूमि आबंटित करने की मांग सरकार से की, ताकि उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। डा. पाहवा ने रोटरी क्लब कांगड़ा द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। इस पर मुख्यमंत्री ने क्लब द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की प्रशंसा की तथा हर सफल सहयोग का भरोसा भी दिलवाया। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। प्रतिनिधिमंडल में सुभाष भसीन, डा. वीके महाजन, इंद्र सचदेवा, प्रशांत भसीन, विनय गुप्ता, राजीव धवन, आदर्श चौधरी व राकेश कथूरिया मौजूद रहे।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger