Latest Post

महावीर इण्टरनेशनल: घुटना रोग शिविर

शिवपुरी- व्यक्ति का शरीर यदि स्वस्थ है तो ही वह स्वस्थ रह पाता है लेकिन आज देखा जा रहा है कि दिनचर्या बदल जाने से उसके खान-पान और उठने बैठने के समय में परिवर्तन आ गया जिससे घुटना रोगियों की संख्या बीते कुछ वर्षों में बढ़ गई है। महावीर इण्टरनेशनल के द्वारा आयोजित घुटना रोग निदान शिविर निश्चित रूप से कारगर साबित होगा क्योंकि शिवपुरी ही नहीं बल्कि जिले भर में घटने की बीमारी से कई मरीज परेशान है ऐसे में इस शिविर से मरीजों को लाभ मिलेगा साथ ही बीमारी के समाधान के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी।
 

ऐसा भी एक है गांव जहाँ हर कोई करना चाहे नेत्रदान

खुशबू(इन्द्री): परहित सरिस धर्म नहीं भाई। इसका मर्म यमुनानगर के कनालसी गांव ने बखूबी समझा है। करीब 2500 की आबादी वाले इस गांव की एक तिहाई से ज्यादा आबादी ने नेत्रदान का संकल्प कर नेत्रहीनों की बेनूर दुनिया में रंग भरने का बीड़ा उठाया है। अपने बाद अपनी आंखों से दूसरों की जिंदगी में रोशनी करने का वचन उठाने में कनालसी के बूढ़े ही नहीं बच्चे भी पीछे नहीं हैं। कोशिश है अब इस गांव को शत-प्रतिशत नेत्रदानियों की बस्ती बनाने की। खास बात है कि नेत्रदान की शपथ लेने वालों में 200 बच्चे भी शामिल हैं।

 

रोटरी क्लब के नेत्र शिविर में 60 मरीज को किए गए लैंस प्रत्यारोपित

शिवपुरी. जिन नेत्रों के द्वारा हम इस दुनिया को देखते है उन नेत्रों की सुरक्षा यदि नहीं की गई तो यह दुनिया वीरान नजर आएगी, इन्हीं नेत्रों से हमें शक्ति भी मिलती है इसलिए इनकी सुरक्षा का बहुत ख्याल रखना चाहिए, समाजसेवी संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविर बधाई के पात्र है जो हर तबके के लिए अपनी सेवाऐं देने को तत्पर रहते है जब भी मुझे ऐसे शिविरों के आयोजन के बारे में जानकारी मिलती है तो मैं स्वत: ही शिविर आयोजित करने में न केवल सहयोग करता हॅंू बल्कि संपूर्ण जिला चिकित्सालय प्रबंधन भी अपनी सेवाए देंकर ऐसे आयोजनों के माध्यम से सेवामयी कार्य कर लेते है।
 

लायंस क्लब भरतपुर: अन्नकूट भंडारे में उमड़ी श्रद्धा

भरतपुर. जिले में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव का कई स्थानों पर आयोजन किया गया। इस दौरान छप्पन भोग की झांकी सजाई गई तथा प्रसाद वितरित किया गया। लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की ओर से काली मां के मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर काली मां की महाआरती उतारी गई।

 

वाहन चालकों को जागरूक कर रोकेंगे सड़क दुर्घटनाएं

सिरसा. सड़क दुर्घटनाओं की वजह यातायात नियमों का सही ढंग से पालना न करना मुख्य कारण के तौर पर सामने आता है। इसी कारण जिला पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों को जागरूक करने की योजना बनाई है। इसके लिए जिला में आरएसओ (रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन) को पुनगर्ठित किया जाएगा। एसपी देवेंद्र यादव ने बतौर अध्यक्ष पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है, जिसके चलते अब ऑर्गेनाइजेशन के पुराने जारी किए गए पहचान-पत्र निरस्त कर दिए हैं। नई कार्यकारिणी गठन से पूर्व सदस्य बनने के आवेदन मांगे गए हैं और 10 दिसंबर से पूर्व कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।

 

लायंस क्लब: जसवीर और जसपाल को मिला अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी की आमसभा रविवार देर शाम को रामनगर रोड स्थित एक होटल प्रांगण में हुई, जिसमें क्लब अध्यक्ष जसवीर सिंह एवं उपाध्यक्ष जसपाल सिंह चड्ढा को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया। होटल प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष जसवीर सिंह और सचिव शैलेंद्र मिश्रा ने किया, जबकि सभा के संयोजक डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सचिव (तराई) स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा, रीजन चेयरपर्सन सुखविंदर सिंह, आरएस नेगी एवं डायरेक्टर रक्षपाल सिंह रहे।
 

लायंस क्लब झाँसी के चिकित्सा शिविर में रोगियों की भारी भीड़

 झाँसी. लॉयन्स क्लब झाँसी के तत्वाधान में मेदान्ता दी मेडीसिटी गुडगांव डायविटिज कैयर क्लब के संयुक्त प्रयास से बुन्देलखण्ड क्षेत्र के रोगियों के लिये सुप्रसिद्ध हृदय रोग विश्ेाषज्ञय डॉ0 रवि आर कासलीवाल की सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इस चिकित्सा शिविर में डायविटिक फुट केयर विशेषज्ञ डॉ0 राजीव पारिक न्यूरो व पैरालैटिक स्ट्रोक विशेषज्ञ, डॉ0 अरूण गर्ग के अलावा डॉ0 एस0के0 तनेजा, डॉ0 मोनिका, डॉ0 भूपेश व न्यूरोलॉजिस्ट डा0 एस0के0 सिंह सहित अन्य चिकित्सको की टीम के द्वारा की गयी जाँच व अन्य आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

 

तनाव को भगाता है योग

गांधी भवन में 6 दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग मेगा कोर्स रविवार को संपन्न हो गया। मेगा कोर्स के दौरान लगभग 150 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर अर्चना, बेनू गोपाल सिंह, लीना और हितेश राय ने प्राणयाम, ध्यान, आसन और सुदर्शन क्रिया के गुर सिखाए।
 

लायंस क्लब: निःशुल्क नेत्र शिविर

बडवानी. लायंस क्लब द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से गुरुवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में किया गया। इसमें क्षेत्र से आए 75 मरीजों का परीक्षण कर 25 का ऑपरेशन किया गया। अंधत्व निवारण के तहत 1 अप्रैल 2011 से अभी तक 2 हजार नेत्र ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
 

तीन दिवसीय अंग प्रत्यारोपण शिविर

श्रीनगर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, श्रीराम ज्वैलर्स, वैश्य समाज सामाजिक संगठन और रोटरी क्लब की पहल आयोजित तीन दिवसीय अंग प्रत्यारोपण शिविर के पहले दिन कुल 77 विकलांगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 47 विकलांगों को कृत्रिम अंग लगाने का निर्णय लिया गया।

 

अक्षम बच्चों की मदद के लिए रोटरी क्लब का आह्वान

हमीरपुर/ हिमाचल प्रदेश. बचत भवन में बढ़ते कदम अभियान के तहत उड़ान संस्था और सर्व शिक्षा अभियान की ओर से अक्षम बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीएम पंकज राय ने कहा कि अक्षम बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं होती है, जरूरत है तो उसे पहचान कर उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करने की। उन्होंने रोटरी क्लब का आह्वान किया कि वह ऐसे बच्चों के सहयोग के लिए आगे आएं।

 

रोटरी क्लब बनायेगा ब्लड बैंक

मुजफ्फरपुर: रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर, रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी व रोटरी क्लब आम्रपाली की ओर से गुरुवार को रामदयालु स्थित एक होटल में आयोजित रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के विजिट नाइट में गवर्नर योगेश गंभीर ने क्लब के सदस्यों ने क्लब के विचारों व लक्ष्यों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील करते हुए ब्लड बैंक की स्थापना करने की बात कही। समारोह में रोटरी के चालू सत्र के प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए अगले सत्र के प्रोजेक्ट पर चर्चा की गयी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने 15-17 दिसंबर को रांची में होने वाले महासम्मेलन की जानकारी देते हुए क्लब के सदस्यों को इसमें भाग लेने का आह्वान किया ताकि भावी जीवन-स्तर को सुधार की सीख मिले।
 

इनर व्हील क्लब: शिशु निकेतन को कंप्यूटर भेंट

पटना |(बिहार). इनर व्हील क्लब आफ पटना ने बुधवार को बुद्धमार्ग में स्थित शिशु निकेतन को कंप्यूटर भेंट किया। क्लब की अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल ने बताया कि आज का युग कंप्यूटर का है। इस स्कूल के बच्चे कंप्यूटर सीख सकेंगे। विद्यालय की प्रचार्या सुषमा चौधरी ने बताया कि हमारे विद्यालय में कक्षा सात तक पढ़ाई होती है।

 

इनर व्हील क्लब: 250 छात्राओं को शाल भेंट

जींद. इनर व्हील क्लब की ओर से बुधवार को घिमाना गांव के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में 250 छात्राओं को शाल भेंट की गई। क्लब की प्रोजेक्ट चेयरमेन नीलम खटकड़, प्रधान सरोज गर्ग व सचिव अनीता सिंगला ने बताया कि क्लब की सभी सदस्यों ने इसमें अपना सहयोग दिया है।

 

लायंस क्लब इंटरनेशनल मंडलेश्वर सिटी: चित्रकला प्रतियोगिता हुई

खरगोन. जिले में महेश्वर में लायंस क्लब इंटरनेशनल मंडलेश्वर सिटी के तत्वावधान में यहाँ स्कॉलर्स एकेडमी में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। 11 से 13 वर्ष आयु के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने 'बच्चे शांति को जानते हैं' विषय पर अपनी बुद्घि और कल्पनाशीलता के साथ चित्र उकेरे।

 

रोटरी क्लब रेवाड़ी: आंख, नाक, गला, कान आदि बीमारियों के लिए मुफ्त जांच शिविर

रेवाड़ी. भाड़ावास रोड स्थित रोटरी क्लब ऑर्प रेवाड़ी सिटी की ओर से आंख, नाक, गला, कान आदि बीमारियों के लिए मुफ्त जांच शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. शिवरतन यादव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में क्लब की ओर से आयोजित ऐसे कार्यक्रम गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा कर मानवता की सच्ची सेवा बताया।
 

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर: प्लेटिनम जुबिली समारोह

जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के 75 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआई परिसर में प्लेटिनम जुबिली समारोह का आयोजन किया गया। लिटिल चैंप्स फेम श्रद्धा दास द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ इंटरनेशनल के निदेशक यशपाल दास व डॉ जेजे ईरानी उपस्थित थे।

 

रोटरी क्लब: नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, पांच सौ रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण

सुल्तानपुर. रोटरी क्लब ने दूबेपुर ब्लॉक के हसनपुर गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पांच सौ रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर से चालीस नेत्र रोगियों के ऑपरेशन की व्यवस्था भी की गई।
 

रेडक्रॉस के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर ऑक्सीजन मशीन भेंट की

नीमच. रेडक्रॉस के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अलकादेवी पति सतीश गोयल मेमदीवाले (इंदौर) ने जरूरतमंदों की सेवा के लिए रेडक्रॉस समिति को ऑक्सीजन मशीन भेंट की। इस मशीन में गैस सिलेंडर की आवश्यकता नहीं होती है। यह पानी से ऑक्सीजन बनाती है।

 

रक्तदाताओं का मेला, दूल्हा, पंडित, राजनेता सबने किया रक्तदान

रतगढ़। गौतम युवक संघ एवं डीडी कल्याणी क्लब के संयुक्त तत्वावधान रविवार को वार्ड 6 के सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें श्रीगंगानगर के राजकीय चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम ने 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया। इसमें एक दूल्हा प्रवीण शर्मा, पण्डित हनुमान प्रसाद, नगरपालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल, राधेश्याम उपाध्याय, राजेश शर्मा, सुमन, ममता शर्मा आदि ने रक्तदान किया।

 

मेगा स्वास्थ्य मेले मे सैंकड़ो लोगों ने कराई जांच

नोएडा। डायबिटिक फोरम की नोएडा शाखा के तत्ववाधान में डायबिटिक माह के अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय सैक्टर-12 नोएडाए में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। मेले के आयोजन में भारत विकास परिषदए रोट्र्ररी क्लब नोएडा सेंट्र्रल और नोएडा इन्ट्र्रप्रिनियोर एसोसिएशन अपना सहयोग दिया.

 

सात कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न

श्रीगंगानगर। शिव मंदिर व सत्संग भवन की ओर से आज सात कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न करवाया गया। जिले के विभिन्न गांवों व कस्बों से पहुंची सात बारातों का परम्परागत स्वागत किया गया। बारात के लिए चाय-नाश्ते व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। पदमपुर मार्ग स्थित सेठ गिरधारीलाल बिहाणी स्मृति शिव मंदिर भवन के आगे फेरों की रस्म पूरी हुई।
 

लायनेस साउथ ने प्रसूताओं व बच्चों को वितरित किए गर्म वस्त्र

शिवपुरी 22 नवम्बर का. लॉयन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ ने आज जिला चिकित्सालय के प्रसूता वार्ड में पहुंचकर प्रसूताओं को शॉल व नवजात शिशुओं को झवलों का वितरण किया गया।
 

इनरव्हील क्लब: ऐतिहासिक महत्व की इमारतों की संरक्षा के लिए आगे आईं

बदायूं। इनरव्हील क्लब बदायूं सेंट्रल की सदस्य शहर के ऐतिहासिक महत्व की इमारतों की संरक्षा के लिए आगे आईं। रोजा इकलास खां के इतिहास के बारे में गोष्ठी की और अन्य ऐसी इमारतों की सुरक्षा और संरक्षा के बारे में लोगाें को जागरूक रहने को कहा।
 

चार ने किया देहदान का फैसला

विदिशा। लायंस क्लब द्वारा चलाए जा रहे देहदान अभियान के तहत रविवार को शहर के चार नागरिकों ने मृत्यु के बाद अपनी देह के दान के लिए संकल्प पत्र भरे। इनमें दो जुड़वां भाई भी शामिल हैं। क्लब के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अतुल रतनशी शाह ने बताया कि अभियान के तहत क्लब के सदस्यों द्वारा नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। जिस पर 38 वर्षीय विकास पचौरी, 50 वर्षीय जवाहरमल राठौर, 58 वर्षीय श्री चौरसिया एवं हरि चौरसिया ने देहदान संकल्प पत्र भरे। इनमें श्री और हरि दोनों जुड़वां भाई हैं।

 

लायंस तराई ने खोला होमियोपैथी सेंटर

सिलीगुड़ी : लायंस क्लब ऑफ़ सिलीगुड़ी तराई की ओर से रविवार को महानभिट्टा स्थित डांगापाड़ा में ग्रामीणों के लिए होमियो सेंटर का उदघाटन किया गया.

 

लायंस क्लब बटाला लोटस इंटरनेशनल का ताजपोशी समारोह आयोजित

बटाला। लायंस क्लब बटाला लोटस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 321-डी द्वारा स्थानीय जालन्धर रोड स्थित वंडर होटल में नव-नियुक्त प्रधान लायन सुभाष ओहरी व उनकी टीम का ताजपोशी समारोह खुशबू-2011 का आयोजन किया गया, जिसमें  मुख्यातिथि डिस्ट्रिक गवर्नर  321-डी लायन हरीश बांगा, इंस्टालेशन अधिकारी लायन सतीश महेन्द्रु, इंडक्शन आफिसर लायन नवनीत सेठ एवं विशेषातिथि लायन प्रिंस वर्मा वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर प्रथम व लायन डा. डी. एस. कालड़ा वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर-2 थे, जबकि समारोह में विशेष तौर पर डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन वी. के. सहगल व लायन दिनेश बेदी, डिस्ट्रिक डायमंड लायन विनोद महाजन, रिजन चेयरमैन लायन  विनय गोयल, जोन चेयरमैन लायन केशो गुप्ता व लायन मनोहर सिंह मठारू पहुंचे।

 

लायनेस क्लब एरिया आफिसर की अधिकारिक यात्रा पर विभिन्न कार्यक्रम

दुर्ग. लायनेस क्लब दुर्ग मिडटाउन के एरिया आफिसर अनिता तिवारी की अधिकारिक यात्रा पर आनंदनगर आंगनबाड़ी केंद्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बच्चों के अन्न प्राशन के साथ फैंसी ड्रेस व विभिन्न खेलकूद स्पर्धा हुई। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। होटल शीला में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कराया 3 बच्चों की आंखों का उपचार

बड़वानी. स्थानीय लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा तीन बच्चों की आंखों का परीक्षण कर उपचार करवाया गया। विभिन्न कारणों से इन बच्चों की आंखों में परेशानी थी। क्लब पीआरओ दीपेश पाण्डे ने बताया की बच्चों की आंखों का परीक्षण और उपचार नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र मालवीय ने किया।
 

लॉयन्स क्लब की प्रांतीय बैठक पावापुरी में आयोजित

सिरोही। लायंस क्लब इंटरनेशन प्रांत 323 ई-2 के प्रांतपाल एवं जोधपुर की पारस ब्लड बैंक के संरक्षक लायन सुखराज मेहता ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब की कार्यप्रणाली श्रेष्ठ है। सेवा बल के सहारे ही आज विश्वभर में इसकी शाखाएं कार्यरत है वहीं हजारों लोगों को सेवाभावना का लाभ मिला है। वे रविवार को पावापुरी सभागार में प्रांत 323 ई-2 की द्वितीय प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में सम्बोधित कर रहे थे।

 

लायंस क्लब सोनीपत ने किया सांप्रदायिक एवं लक्षित हिंसा रोकथाम विधेयक का विरोध

सोनीपत. शहर के वैक्शन कालोनी स्थित लायंस क्लब में रविवार को बैठक बुलाई गई, जिसमें सांप्रदायिक एवं लक्षित हिंसा रोकथाम विधेयक 2011 पर चर्चा की गई। वक्ता डा.विकास महाजन ने कहा कि यह विधेयक मूलरूप से संविधान की अवधारणा के विरुद्ध है। मौलिक अधिकारों में हस्तक्षेप व उनका हनन करने वाला विधेयक है। इस विधेयक में समानता के अधिकारों का विरोध भी है। नाक द्वारा तैयार किया गया विधेयक असंवैधानिक है।

 

लायंस क्लब ललितपुर ग्रेटर के तत्वावधान में तीन सैकड़ा चालकों ने ग्रीन कार्ड बनवाए

ललितपुर। वाहन के कागजात साथ रखने की झंझट से मुक्ति के लिए लायंस क्लब ललितपुर ग्रेटर के तत्वावधान में आयोजित शिविर में तीन सैकड़ा चालकों ने ग्रीन कार्ड बनवाए गए। वक्ताओं  ने कहा कि ग्रीन कार्ड वाहन चालकों की सुविधा के लिए है। उन्होंने इसके फायदे भी गिनाए।

 

मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन

बसी पठाना. जिले को मोतियाबिंद की बीमारी से मुक्त करवाने के उद्देश्य से मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रोटरी क्लब के सहयोग से माता हरनाम कौर कम्यूनिटी डेवलपमेंट सेंटर में जांच शिविर का आयोजन किया गया।

 

लायंस क्लब नृसिंह: चार्टर प्रदान समारोह

हाटपीपल्या। हम सब मिलकर उन पीड़ित लोगों की सेवा करें जिनको हमारी जरूरत है। उन्हें आगे लाना है जो समाज में बुहत पीछे है। लायंस क्लब 208 राप्ट्रो में सेवा के कार्य में विश्व का सबसे बड़ा एनजीओ है। उक्त विचार लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रक्ट गवर्नर हरीश अग्रवाल ने हाटपीपल्या में लायंस क्लब नृसिंह के पदाधिकारियों को चार्टर प्रदान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये व्यक्त किए।
 

रोटरी क्लब: सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन

अशोकनगर. रोटरी क्लब द्वारा चिरोंजीलाल सडाना की स्मृति में आयोजित तृतीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। 70 दिनों तक चले इस शिविर में 120 महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।

 

शिविर में किया 102 यूनिट रक्त एकत्रित

रेवाड़ी. बिजली, वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने मॉडल टाउन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रेडक्रॉस सोसायटी, रोटरी क्लब रेवाड़ी व आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

 

भारत विकास परिषद [उत्तर प्रांत] की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता

श्रीगंगानगर: भारत विकास परिषद[उत्तर प्रांत] की ओर से राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 2011 और राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन सुखवन्त पैलेस में किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में टीमों ने भाग ले देश प्रेम से ओत प्रोत गीत सुना कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
 

स्वास्थ्य मेले में लगभग ढ़ाई हजार लोगों ने जांच कराई

नोएडा, राउसं।  नोएडा डायबिटिक फोरम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले में लगभग ढ़ाई हजार लोगों ने जांच कराई। स्वास्थ्य मेले में नोएडा और गाजियाबाद के आधा दर्जन से अधिक अस्पताल के चार दर्जन डाक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। आज सुबह रन फोर हेल्थ का भी आयोजन किया,जिसमें शहर के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

 

भारत विकास परिषद: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर समारोह

पठानकोट। भारत विकास परिषद की ओर से जिला अध्यक्ष के.के महाजन की अध्यक्षता में गांव करोली में स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहीद मग्गर सिंह को समर्पित ग्रामीण समागम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत विकास परिषद की जिला पठानकोट की सभी शाखाओं की ओर से हिस्सा लिया गया।

 

महावीर इंटरनेशनल: वकील जाखड़ की स्मृति में रक्तदान शिविर

करणीदान सिंह राजपूत
सूरतगढ़. महावीर इंटरनेशनल सूरतगढ़ की ओर से वकील जाखड़ उर्फ विक्की की स्मृति में 19 नवम्बर को श्योपुरा ग्राम में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उदघाटन पंचायत समिति की डायरेक्टर श्रीमती रूक्मादेवी ने किया। तपोवन ब्लड बैंक श्रीगंगानगर की मोबाईल टीम के डा.मायाशंकर व सुशील झाझाडिय़ा ने 65 यूनिट रक्त संग्रह किया।

 

माँ नर्मदा सामाजिक कुंभ में तीस लाख लोगों के आने की संभावना

मंडला. माँ नर्मदा सामाजिक कुंभ में देशभर से संत, महात्मा एवं प्रबुद्धजनो के अलावा लगभग तीस लाख लोगों के आने की संभावना है। इसकी सुचारु व्यवस्था के लिये हजारों कार्यकर्ता कुंभ मंे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्था में लगे है । विगत 12,13 व 14 नवम्बर को मंडला मंे कुंभ के संचालन हेतु लगभग पांच हजार कार्यकर्ताओं को व्यवस्था संम्बधी प्रशिक्षण दिया गया। इस कुंभ में सहभागिता हेतु बड़ी संख्या में साधु संतों के अपनी शिष्य मंडली सहित आगमन की सहमति प्राप्त हो रही है।जनजागृति के लिए मां नर्मदा के 30 लाख चित्र घर-घर स्थापित किये गए है।

 

भारत विकास परिषद: विशाल रक्त जांच शिविर, 160 रजिस्ट्रेशन

जसवंतनगर- भारत विकास परिषद “संस्कार” की ओर से कस्बे के मुहल्ला फक्कङपुरा में विशाल रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन चिकित्सक अरूण मेरोठिया, डा0 कल्पना गुप्ता एवं अनुज मिश्रा की कुशल टीम द्वारा किया गया। जिसमें कुल 160 लोगो ने अपने रक्त की जांच के लिये रजिस्ट्रेशन कराया।

 

पत्थरों पर पेंटिंग करोड़ों का बिजनेस

कहते हैं, सच्चे कलाकारों के लिए सारी धरती कागज और सातों समंदर स्याही होते हैं। सुशील भसीन भी ऎसे ही कलाकारों में शुमार हैं। सुशील की कूची जब छोटे-छोटे पत्थरों चलती है तो वे खुद-ब-खुद शक्ल अख्तियार करने लग जाते हैं। एक ग्लोबल कंसलटेंसी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में कार्यरत सुशील बचपन से ही कलाप्रेमी हैं। वे किसी न किसी रूप में कलाकारी करते रहे हैं। दिल्ली की इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट इन लर्निग एण्ड मैनेजमेंट से एमबीए करने के दौरान भी उन्होंने आर्टवर्क की प्रैक्टिस कभी नहीं छोड़ी।

 

इंटरनेट के जरिये जीवन साथी तलाश रहे आदिवासी

जमशेदपुर | जंगलों में रहने और पुरानी परंपराओं समेत अंधविश्वास के लिए पहचाने जाने वाले झारखंड के आदिवासी भी अब हाईटेक हो चले हैं। व‌र्ल्ड वाइड वेब पर इस पिछड़े समुदाय का दखल इसकी तस्दीक करता है। कल तक चेहरा देखकर दूल्हा-दुल्हन पसंद करने वाले इस समुदाय ने शादी की परंपरा को हाईटेक अंदाज देते हुए एक आदिवासी मेट्रिमोनियल साइट तैयार की है, जिसके सहारे सूबे के जनजातीय युवा सामुदायिक ढर्रे को छोड़ नई तकनीक के बूते शादी के बंधन में बंधने की पहल कर रहे हैं।
 

विष्णु कुमार समाज-सेवा सम्मान-2011 के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समाज-सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान, संवेदनशीलता, अनुकरणीय पहल के लिये विख्यात समाज-सेवी एवं सेवा-भारती के संस्थापक स्व. विष्णु कुमार जी की स्मृति में स्थापित राज्य-स्तरीय तीन सम्मानों के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। वर्ष 2011 के सम्मानों के लिये प्रविष्टियाँ 31 दिसम्बर तक दी जा सकेंगी।

 

मैं चाहता था कि सोशल इकोनॉमिक ट्रांसफार्मेशन का हिस्सा बनूं: आमोद कंठ

शिक्षा, प्रशासन और पुलिस से लेकर समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री आमोद कंठ का हमेशा से यह सपना रहा कि वह समाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनें। उन्होंने पुलिस, प्रशासन और शिक्षा के क्षेत्र को गहराई से देखा है। फर्स्ट न्यूज लाइव की पूनम तुषामड़ के साथ साक्षात्कार में श्री आमोद कंठ ने अपने अनुभवों का खुलासा किया है। उनका कहना है कि न केवल पुलिसकर्मियों की बल्कि दूसरे सरकारी मुलाजिमों की आर्थिक स्थितियां इतनी खराब होती है जिसका दुष्प्रभाव उनकी नौकरी, उनके व्यवहार और उनके परिवार पर भी पड़ता है जिसके कारण उनमं गुस्सा, झूठ और बेईमानी के अवगुण विकसित हो जाते हैं। यहां पेश है उनके साथ बातचीत के मुख्य अंश।
 

विशाल रक्तदान शिविर, 186 यूनिट रक्त एकत्रित

शाहाबाद: रोटरी क्लब शाहाबाद द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया पटियाला व आर्य कन्या महाविद्यालय के सहयोग से आज आर्य कन्या महाविद्यालय के सभागार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 186 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि नायब तहसीलदार विक्रम सिंगला व समारोह के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया।

 

भारत विकास परिषद का दीपोत्सव स्नेह मिलन समारोह

डूंगरपुर. विद्या निकेतन स्कूल में बुधवार रात भारत विकास परिषद का दीपोत्सव स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह के अध्यक्ष उद्योगपति केके. गुप्ता थे। मुख्य अतिथि राजश्री गांधी थीं। मुख्य वक्ता गिरीश पानेरी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि मनोहरलाल जैन व कृष्णमोहन दशोरा थे।

 

रोटरी क्लब स्कूल में म्यूजिक प्रोग्राम

गुड़गांव. सेक्टर 22 स्थित रोटरी क्लब स्कूल में म्यूजिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें उडि़या प्ले बैक सिंगर सुष्मिता दास ने समां बांध दिया। समारोह का आयोजन रोटरी क्लब ने किया था। सुष्मिता दास ने अपनी टीम के साथ मिलकर सिंगर लता मंगेशकर के गाए गीतों को अपनी आवाज में सुनाया। इस मौके पर क्रिकेटर आशीष नेहरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

 

रोटरी क्लब कॉर्पोरेट: 53 बच्चों को गणवेश वितरित

उदयपुर। रोटरी क्लब कॉर्पोरेट के गोद लिए गए गांव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया खेत में गणवेश वितरण कार्यक्रम हुआ।क्लब अध्यक्ष प्रसून भारद्वाज ने बताया कि क्लब की ओर से विद्यालय के 53 बच्चों को गणवेश वितरित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता ने क्लब का आभार जताया।
 
 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger