सिरसा। लायंस क्लब सिरसा स्टार द्वारा जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से नववर्ष के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ जिला के नोहर कस्बा के गांव ढाणी लाल खां के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान का पूरा कार्य रक्तदान वाहिनी नामक वाहन में ही सम्पन्न करवाया गया। इस रक्तदान शिविर में अमर सिंह नायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
Latest Post
Showing posts with label रेडक्रॉस. Show all posts
Showing posts with label रेडक्रॉस. Show all posts
रेडक्रॉस की सफलता का राज
पंडित दयानन्द शास्त्री
स्वस्तिक के अर्थ, प्रभाव, परिणाम एवं कारणों का विश्लेषण – पंडित दयानन्द शास्त्री स्वस्तिक अत्यन्त प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति में मंगल-प्रतीक माना जाता रहा है। इसीलिए किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले स्वस्तिक चिह्व अंकित करके उसका पूजन किया जाता है। स्वस्तिक शब्द सु+अस+क से बना है। ‘सु’ का अर्थ अच्छा, ‘अस’ का अर्थ ‘सत्ता’ या ‘अस्तित्व’ और ‘क’ का अर्थ ‘कर्त्ता’ या करने वाले से है। इस प्रकार ‘स्वस्तिक’ शब्द का अर्थ हुआ ‘अच्छा’ या ‘मंगल’ करने वाला। ‘अमरकोश’ में भी ‘स्वस्तिक’ का अर्थ आशीर्वाद, मंगल या पुण्यकार्य करना लिखा है।
रेडक्रास हरयाणा: महिला महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त एकत्र
जींद/हरयाणा. स्थानीय प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में रेडक्रास सोसायटी की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने किया। शिविर में 32 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
रेडक्रॉस फरीदाबाद करने जा रहा है ब्लड बैंकों को ऑनलाइन
फरीदाबाद: शहर में खून की कमी से किसी व्यक्ति की जान न जाए , इसलिए जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर कई प्रयास शुरू किए हैं। 1 दिसंबर को एड्स दिवस के अवसर पर जहां पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने ब्लड डोनरों के मास्टर कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं 3 दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस पर जिला रेडक्रॉस शहर के सभी ब्लड बैंकों को ऑनलाइन करने जा रहा है। इससे घर बैठे ही लोगों को ब्लड बैंक में खून की स्थिति और मात्रा के बारे में पता चल जाएगा और लोग आसानी से उस जगह पहुंच सकेंगे जहां से जरूरत के वक्त वे ब्लड ले सकते हैं।
रेडक्रॉस के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर ऑक्सीजन मशीन भेंट की
नीमच. रेडक्रॉस के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अलकादेवी पति सतीश गोयल मेमदीवाले (इंदौर) ने जरूरतमंदों की सेवा के लिए रेडक्रॉस समिति को ऑक्सीजन मशीन भेंट की। इस मशीन में गैस सिलेंडर की आवश्यकता नहीं होती है। यह पानी से ऑक्सीजन बनाती है।
शिविर में किया 102 यूनिट रक्त एकत्रित
रेवाड़ी. बिजली, वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने मॉडल टाउन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रेडक्रॉस सोसायटी, रोटरी क्लब रेवाड़ी व आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।