लायंस क्लब: जसवीर और जसपाल को मिला अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी की आमसभा रविवार देर शाम को रामनगर रोड स्थित एक होटल प्रांगण में हुई, जिसमें क्लब अध्यक्ष जसवीर सिंह एवं उपाध्यक्ष जसपाल सिंह चड्ढा को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया। होटल प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष जसवीर सिंह और सचिव शैलेंद्र मिश्रा ने किया, जबकि सभा के संयोजक डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सचिव (तराई) स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा, रीजन चेयरपर्सन सुखविंदर सिंह, आरएस नेगी एवं डायरेक्टर रक्षपाल सिंह रहे।
इस दौरान स्वतंत्र मेहरोत्रा और सुखविंदर सिंह ने जसवीर सिंह, जसपाल सिंह चड्डा को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया, जबकि ब्लड कैंप के लिए जसवीर सिंह विर्क और गुरविंदर सिंह चंडोक को प्रतीक चिह्न भेंट किया गया, वहीं लायंस मेले में सर्वाधिक टिकट बेचने के लिए बीबी भट्ट और केएस डसीला को सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष जसवीर सिंह द्वारा छह महिलाओं और छह बच्चों को लकी ड्रा में पुरस्कार दिया गया। क्लब अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया शीघ्र ही एक विशाल नेत्र चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा, वहीं केबिनेट सचिव स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाकर प्रतीक चिह्न भेंट किया।

इस मौके पर जगतार सिंह ढिल्लन, जया मिश्रा, मधु मेहरोत्रा, जसप्रीत कौर, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह चीमा, तरसेम सिंह, इंदर सिंह, संजय मेहरोत्रा, सतीश प्रजापति, जितिन चौहान, मोहम्मद नवी मलिक, धीरज वर्मा, धरमवीर सिंह, राजीव प्रजापति आदि मौजूद थे।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger