करणीदान सिंह राजपूत
सूरतगढ़. महावीर इंटरनेशनल सूरतगढ़ की ओर से वकील जाखड़ उर्फ विक्की की स्मृति में 19 नवम्बर को श्योपुरा ग्राम में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उदघाटन पंचायत समिति की डायरेक्टर श्रीमती रूक्मादेवी ने किया। तपोवन ब्लड बैंक श्रीगंगानगर की मोबाईल टीम के डा.मायाशंकर व सुशील झाझाडिय़ा ने 65 यूनिट रक्त संग्रह किया।
इस शिविर के लगाने में संस्था के सदस्यों के अलावा जाखड़ परिवार के हंसराज, संतयकुमार, पवन, कृष्णकुमार, हेतराम, शिशपाल गोदारा, रामकुमार ढ़किया,राजाराम सहारण व ग्रामीणों का सहयोग रहा। संस्था का यह 67 वां शिविर था।
Post a Comment