बनबसा में लायंस दीपावली मेला शुरू

बनबसा। लायंस क्लब का दो दिनी दीपावली मेला रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर स्थानीय एवं नेपाली बच्चों ने डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। क्लब द्वारा शानदार आतिशबाजी भी की गई।

श्री पूर्णागिरि इंटर कालेज प्रांगण में दो दिनी लायंस मेले का उद्घाटन टनकपुर पावर स्टेशन महाप्रबंधक एबी साहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि लायंस एक बड़ी संस्था है जो निर्धनों के हितों का कार्य कर रही है। उन्होंने लायन सदस्यों को दरिद्र सेवा की प्रेरणा भी दी। क्लब अध्यक्ष कंचन सिंह यादव ने क्लब की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए नेत्र शिविर के आयोजन को टिकटों की खरीद का आग्रह किया। इस मौके पर क्षेत्र एवं नेपाल के बच्चों ने नृत्य, गीत एवं फैंसी ड्रेस प्रस्तुत किए। जिन्हें क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। मेला चेयरमैन राजेंद्र पाल सिंह ने अतिथियों एवं मेले में सहयोग देने वालों का आभार जताया। 

मेले के सफल आयोजन में संजय अग्रवाल, परमजीत सिंह गांधी, सत्यनारायण गोयल, पवन मित्तल, पुष्कर कापड़ी, अरूण सोराड़ी, त्रिलोक सोराड़ी, जगजीत सिंह गांधी, दीपक चंद, भोपाल चंद, हेमेंद्र रावत, अजय ठाकुर, सुधा बिष्ट, विजय अग्रवाल, डा.जनक चंद, कैलाश जजोदिया, अमरजीत सिंह गांधी, विवेक अग्रवाल, महेंद्र बिष्ट, आशीष मित्तल, रोहित गोयल आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में सीओ प्रताप सिंह पांगती, टनकपुर पावर स्टेशन के वरिष्ठ प्रबंधक बीआर गुलाटी, महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष सुपर्णा साहा आदि मौजूद थे।
Share this article :
 

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. Angels Express - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger